सरकार ने वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 375 स्वीकार्य कार्यों की सूची अधिसूचित की है। इनमें जल सुरक्षा के 128, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे के 111, आजीविका से जुड़े 98 और आपदा तैयारी के 38 कार्य शामिल हैं। कार्यों में जल संरक्षण, चेक डैम, सिंचाई, ग्रामीण सड़क व सुविधाएं, स्कूल, पुस्तकालय, पशु शेड, कोल्ड स्टोरेज, SHG केंद्र तथा आपदा सुरक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। इनमें कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए 181 कार्य निर्धारित हैं। कार्यों का चयन विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत ग्राम सभा की भागीदारी से किया जाएगा।

