देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने वाली एक सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।
कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के कारण आर्य के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। यह सीट भाजपा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने के बाद रिक्त हो रही है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
नैनीताल निवासी दिनेश आर्य पूर्व में भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री दर्जे के साथ पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

