मुनस्यारी। पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास बुधवार को चलती स्विफ्ट कार गाड़ी में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं उठता देख चालक और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते सभी यात्री वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी के सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

