पिथौरागढ़ में माउंटेनिंग क्लीनिंग कैंप का शुभारंभ, 282 एनसीसी कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । 80 यूके एनसीसी पिथौरागढ़ में ग्रुप कमांडर रुचि रंजन के नेतृत्व और लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के निर्देशन में माउंटेनिंग क्लीनिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन संबोधन लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने किया। कैंप में बिहार-झारखंड, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब-चंडीगढ़-हरियाणा-हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड निदेशालयों के 282 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कैडेट्स को पर्वतीय प्रशिक्षण, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। कैंप एडमिन ऑफिसर मेजर संध्या सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारी व प्रशिक्षक मौजूद रहे। सूबेदार मेजर गंगा सिंह ने कैडेट्स से कैंप के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कैंप का उद्देश्य कैडेट्स में साहस, नेतृत्व, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।