धारचूला। कोतवाली धारचूला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगालपानी स्थित एक रेस्टोरेंट से 23 पेटी शराब-बीयर बरामद की। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मंजू थापा (32), निवासी आरा मशीन, धारचूला, हाल निवासी गलाती को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 पेटी बीयर और 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.55 लाख रुपये है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार और भावेश तिवारी शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।
रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, 23 पेटी शराब-बीयर के साथ महिला गिरफ्तार
