वरिष्ठ पत्रकार विपिन गुप्ता की माता के निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने जताया शोक

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार विपिन गुप्ता की माता मुन्नी देवी (80) के निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुन्नी देवी का लंबी बीमारी के बाद कानपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

इस अवसर पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। पत्रकारों ने दिवंगत मुन्नी देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार ओपी अवस्थी, विजय वर्धन उप्रेती, रमेश गड़कोटी, भक्त दर्शन पांडे, राकेश पंत, कुंडल चौहान, दीपक कापड़ी, बृजेश तिवारी, यशवंत महर, अशोक पाठक, दिनेश अवस्थी, राजेश पंगरिया, हिमांशु जोशी और मोहित जोशी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।