पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी एवं सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, राजस्व और अन्य रेखीय विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं और अनुदानों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज, शत-प्रतिशत पंजीकरण के दिए निर्देश
