आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा का दूसरा चरण शुरू, पहले दिन 511 परमिट जारी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़, 21 सितंबर। मानसून के बाद मौसम खुलते ही आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। 20 सितंबर से ऑनलाइन इनर लाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। पहले दिन 511 परमिट जारी कर यात्रियों को रवाना किया गया। एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि प्रशासन सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में सभी सड़कें खुली हैं। यात्रियों से मौसम की स्थिति देखकर यात्रा की योजना बनाने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। वर्ष 2026 में अब तक 53,537 परमिट जारी हो चुके हैं। 2025 में 36,526 और 2024 में 29,352 परमिट जारी हुए थे। यात्रा से स्थानीय रोजगार और होम स्टे गतिविधियों में भी तेजी आई है।