पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रवेश प्रक्रिया जारी0

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक कुल 30 विद्यार्थी कॉलेज में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग का क्रम जारी है और प्रवेश से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन सहित प्रवेश संबंधी कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का संचालन पिथौरागढ़ जनपद के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही, भविष्य में प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।