चट्टानों पर चढ़ाई, रस्साकशी और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, NCC कैडेट्स में दिखा गजब का उत्साह

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । 80 यूके एनसीसी बटालियन पिथौरागढ़ के पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के मार्गदर्शन में कैडेट्स चट्टानों पर चढ़ाई, जुमारिंग और रैपलिंग के गुर सीख रहे हैं।

मुख्य प्रशिक्षक वाशु पांडे की टीम सुरक्षित पर्वतारोहण और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास करा रही है। शिविर में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की टीमें पहुंचीं।

वहीं, एसडीआरएफ ने कैडेट्स को भूकंप और आपदा प्रबंधन की जानकारी देकर आपात परिस्थितियों में सतर्कता एवं बचाव के उपाय बताए। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और भाईचारे को बढ़ावा दिया जा रहा है।