ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, मदन कौशिक ने दिए नुकसान के आकलन के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने नुकसान का तत्काल आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को फसलों, पशुधन, आवासीय भवनों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

मंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर संबंधित विभागों से स्थलीय सर्वेक्षण कराने और क्षति का विस्तृत विवरण जुटाने के निर्देश दिए हैं।