घाट रोड पर 4.71 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घाट रोड के पास एक युवक को 15.7 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित ठगुन्ना (30), निवासी नेपाल, हाल निवासी भदेलवाड़ा, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नशे के स्रोत और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।