अल्मोड़ा में भारत-UAE की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों पर रहेगा फोकस

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, समन्वय और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। अभ्यास के दौरान आतंकवाद विरोधी अभियान, संयुक्त रणनीति और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सैन्य कार्रवाई जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली समझने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।