पिथौरागढ़। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 17.78 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शराब तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार समेत दो वाहन सीज किए गए हैं।
एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देश पर ऐचोली चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान शंकर सिंह निवासी खटीमा को 30 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, कनालीछीना पुलिस ने सतगढ़ के पास हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह भंडारी को 11.78 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने निराड़ा रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास अजय कुमार उर्फ अज्जू को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

