133 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण साइकिल रेस पूरी कर पिथौरागढ़ पहुंचे MTB चैलेंज के प्रतिभागी, डीएम और मेयर ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 के पिथौरागढ़ पहुंचने पर ऐंचोली में प्रतिभागियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और महिलाओं ने साइकिलिस्टों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई और महापौर कल्पना देवलाल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुक्तेश्वर से पिथौरागढ़ तक 133 किलोमीटर की रेस में लद्दाख के सेवांग नोरबू प्रथम, हरियाणा के शिवेन द्वितीय और हिमाचल प्रदेश के खुशिमान घरती तृतीय स्थान पर रहे। डीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। 658 किलोमीटर की यह साइकिल रेस 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। शनिवार सुबह सात बजे प्रतिभागी देव सिंह मैदान से बागेश्वर के लिए रवाना होंगे।