पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोहाघाट में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यक्रम के दौरान सामने आई गुटबाजी कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को दर्शाती है। कांग्रेस नेता आपसी खींचतान में उलझे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 32 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। आदि कैलाश, एयर कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में पिथौरागढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है। संगठन भी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटा है। इससे कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा कि भाजपा के विकास कार्यों और मजबूत संगठन का मुकाबला किन मुद्दों के आधार पर करे।

