परचून की दुकान में शराब का खेल! दुकानदार गिरफ्तार, नशे में वाहन चलाने वाला भी धरा गया

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गंगोलीहाट पुलिस ने परचून की दुकान की आड़ में शराब परोसने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। एसएचओ कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भूलीगांव में छापा मारकर दुकान संचालक हीरा सिंह बिष्ट निवासी ओली गांव को दबोचा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं कनालीछीना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान महेंद्र सिंह बिष्ट को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। उसे हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया गया। इसके अलावा कस्बा कनालीछीना बाजार में शराब पीकर लोक प्रदूषण करने पर देवेंद्र पवार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।