देव डांगरों से आशीर्वाद लेने के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार, सुख-समृद्धि की कामना
पिथौरागढ़। छः पट्टी सोर के आराध्य एवं आस्था, विश्वास और समृद्धि के प्रतीक मोस्टा देवता के प्रांगण में आयोजित मुख्य मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे।
देव डोला उठते ही पूरा मेला परिसर मोस्टा देवता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में देव डोले के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान अवतरित हुए देव डांगरों से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मेले में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

