घाट हाईवे पर प्रशासन की पैनी नजर, पत्थर-मलबा गिरने से सुरक्षा इंतजामों की जांच

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने घाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर तहसीलदार सदर और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।

घाट क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार छोटे पत्थर और मलबा गिरने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी स्वयं भी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों से मौके की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हाईवे पर सतत निगरानी रखने तथा पत्थर-मलबा गिरने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।