विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ़ में रोमांच का तड़का, बच्चों ने ट्रैकिंग-साइकिलिंग से दिखाया उत्साह

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रमों के जरिए पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

मुनस्यारी में 25 बच्चों ने मुनस्यारी से खलियाटॉप तक ट्रैकिंग की। वहीं जिला मुख्यालय में 20 बच्चों ने साइकिलिंग रैली में हिस्सा लिया। भाटकोट स्थित एडवेंचर पार्क में रॉक क्लाइंबिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के साथ जिले के पर्यटन स्थलों की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह धामी, अशोक भंडारी, किशोर बोरा और शंकर खरायत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।