पिथौरागढ़। जिले में पिछले करीब 36 घंटों से लगातार बारिश जारी है। बीते 24 घंटों में जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। देवलथल में सर्वाधिक 115 मिमी, जबकि कनालीछीना में 110.8 मिमी और गणाई गंगोली में 107 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
लगातार बारिश के चलते जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 घाट के पास सहित करीब 15 सड़कें बंद हैं। जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
27 सितंबर सुबह 8 बजे तक तहसीलों में दर्ज बारिश:
पिथौरागढ़ — 99.0 मिमी
बेरीनाग — 70.0 मिमी
मुनस्यारी — 42.6 मिमी
बंगापानी — 43.0 मिमी
गणाई गंगोली — 107.0 मिमी
देवलथल — 115.0 मिमी
गंगोलीहाट — 56.5 मिमी
डीडीहाट — 55.0 मिमी
धारचूला — 64.2 मिमी
कनालीछीना — 110.8 मिमी
तेजम — 72.0 मिमी
थल — 78.0 मिमी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

