पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए परविन्दर लाल, करन सिंह और बाली राम को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए। वहीं कोतवाली धारचुला पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे दान सिंह धामी को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी सीज कर दिया। इसके अलावा कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने भरण-पोषण संबंधी मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में बुरसुम निवासी कृष्ण राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, 4 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा
