उत्तराखंड में सेवानिवृत्त अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को प्रदेश में सेवा का अवसर देने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो जवानों को 40वीं वाहिनी पीएसी में रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड के दो अग्निवीरों के समायोजन का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति प्रदान कर दी है। सरकार का कहना है कि सेना में अग्निवीरों द्वारा अर्जित अनुशासन, कौशल और अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा। इस फैसले से पूर्व सैनिकों को प्रदेश की सेवा में अवसर देने की दिशा में पहल हुई है। हालांकि, इससे पुलिस के सभी रिक्त पदों को अग्निवीरों से भरने का निर्णय नहीं हुआ है।