मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर भाजपा ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर CM धामी का जताया आभार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिल्थाम तिराहे पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया।

दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़वासियों से किया वादा पूरा किया है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से सीमांत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोरा, मनोज कुमार, उमेश महर, इंदर सिंह लुंठी, रघुवीर सिंह बिष्ट, कवींद्र शाह, दीपक लोहिया और लक्ष्मी मेहता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।