26 सितंबर को मौसम को लेकर चेतावनी, पिथौरागढ़ में स्कूल रहेंगे बंद , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। 26 सितंबर को संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अत्यधिक वर्षा, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। नदी, नालों, गधेरों और अन्य जलस्रोतों के समीप न जाने तथा जलस्तर बढ़ने पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले संवेदनशील स्थानों पर वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने को कहा गया है। 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जिला प्रशाशन ने दिए है साथ ही अभिभावक बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें। आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दें।