पिथौरागढ़ । जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना जाजरदेवल के थानाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार और उनकी टीम ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) से जुड़े मामले में वारंटी अभियुक्त रजत प्रसाद को गिरफ्तार किया। वहीं, कोतवाली डीडीहाट के प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा एवं टीम ने आईटी एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त प्रेमा जोशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
