साइबरकरोड़ों की ठगी का नेटवर्क पुलिस के निशाने पर, म्यूल अकाउंट गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और बेरीनाग पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच में बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करने और उसका स्रोत छिपाने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप निवासी सिमाली, बेरीनाग, हाल निवासी दमुवाढूंगा, हल्द्वानी के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपने बैंक खाते, एटीएम और यूपीआई की जानकारी दूसरों से साझा न करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।