आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुंजी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने मैराथन मार्ग पर डॉक्टरों, एंबुलेंस, स्नैक्स और हाइड्रेशन प्वाइंट के साथ पर्याप्त वॉलंटियर्स तैनात करने को कहा। बीआरओ को मार्ग से मलबा और पत्थर हटाकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धावकों के ठहरने, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर भी जोर दिया।

उन्होंने छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित करने और आपातकालीन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आयोजन से आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और धावकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।