पिथौरागढ । जनपद में चलाए जा रहे पुलिस अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली अस्कोट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव तथा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अस्कोट क्षेत्र से कलावती देवी को 5-5 लीटर के दो जरकिनों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गजब ! अस्कोट में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
