पिथौरागढ़। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक मंगल सिंह और उप निरीक्षक नीमा बोरा को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ चुना गया। एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और सोशल मीडिया पर भ्रामक गतिविधियों की निगरानी के निर्देश दिए। सम्मेलन में सभी थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, मंगल सिंह और नीमा बोरा बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’
