थल पुलिस की तत्परता से तीन गुमशुदा नाबालिग बालक सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

थल, पिथौरागढ़।। थाना थल क्षेत्र से घर से लापता हुए तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे 29 मई की शाम घर से कहीं चले गए थे और काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की। तकनीकी सहायता और सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने तीनों नाबालिगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थल पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर है।