एरोमैटिक और औषधीय पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा, निर्यात बढ़ाने पर जोर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला निर्यात संवर्धन समिति (डीईपीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में District as Export Hub (DEH) योजना के तहत जनपद के निर्यातोन्मुख उत्पादों के विकास और विपणन पर चर्चा की गई। डीएम ने एरोमैटिक एवं औषधीय पौधों की खेती, प्रसंस्करण और निर्यात के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी। बैठक में एमएसएमई इकाइयों को प्रोत्साहन, नए निर्यातकों को तैयार करने तथा विपणन और गुणवत्ता प्रमाणन संबंधी सुविधाएं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।