जब: क्याकिंग-कैनोइंग में बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आवास, सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्थाओं, यातायात, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेलों के साथ पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।