निःशुल्क कार्यशाला में गूंजे हुड़का-डोर थाली के सुर, पीयूष धामी ने युवाओं को जोड़ा लोक संस्कृति से

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी में ‘लोक विरासत जनजातीय एवं लोक कला समिति’ द्वारा निःशुल्क लोक वाद्य यंत्र कार्यशाला आयोजित की गई। समिति के संस्थापक पीयूष धामी ने छात्र-छात्राओं को हुड़का, डोर-थाली जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की जानकारी दी और लोक गीतों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक, संस्कृति प्रेमी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।