पिथौरागढ़ के इग्यारदेवी स्थित पीएचसी में सड़क हादसे के दो घायलों को इलाज के लिए लाने पर डॉक्टर न मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार देर शाम घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्कूटी चालक पारस और राहगीर अमित घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें पीएचसी ले गए, जहां केवल एएनएम ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन कर लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई और पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। बाद में दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर उपचार कराया गया।
पीएचसी इग्यारदेवी में डॉक्टर न मिलने पर भड़के ग्रामीण, घायलों को लेकर किया प्रदर्शन
