धारचूला स्थित धौलीगंगा पावर स्टेशन के बांध में जमा सिल्ट की सफाई कल यानी 29 जुलाई सुबह 6 बजे से 30 जुलाई शाम 6 बजे तक 36 घंटे की सिल्ट फ्लशिंग प्रक्रिया संचालित की जा रही है । इस दौरान बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी। एनएचपीसी ने प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध किया है। यह प्रक्रिया एनएचपीसी की बांध संचालन गाइडलाइंस और बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के तहत अनिवार्य है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
धौलीगंगा पावर स्टेशन के बांध से आज शाम 6 बजे तक सिल्ट फ्लशिंग, नदी किनारे न जाने की अपील
