पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार और नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना जाजरदेवल पुलिस ने लछैर चौराहे के पास परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने के आरोप में मिलाप सिंह निवासी दौली, खर्कदोली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे नवीन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हरीश चन्द्र के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, दुकान संचालक गिरफ्तार; नशे में वाहन चला रहा चालक भी दबोचा
