पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चंडिका घाट पंपिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पंप का संचालन प्रतिदिन 11 से 12 घंटे किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के डिजाइन के अनुरूप पंप का संचालन प्रतिदिन 16 घंटे तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ने से जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए पंप को पूर्ण क्षमता से संचालित करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति, तकनीकी व्यवस्थाओं और पंप संचालन की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को
चंडिका घाट पंपिंग योजना 16 घंटे संचालित करने के निर्देश, पेयजल संकट रोकने पर जोर
