पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत की पुण्यतिथि पर रक्तदान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय प्रकाश पंत की सातवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया और इसे स्वर्गीय पंत को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
खड़कोट स्थित पंत निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और परिजनों ने स्वर्गीय प्रकाश पंत के जीवन एवं जनसेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पंत निवास परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रकाश पंत को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित