अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे कांचुला पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हादसे में कार सवार कुंदन सिंह बथियाल (75) को अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गणेश कुमार (32) और भूपेंद्र प्रसाद (25) को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल रेफर किया गया। तीनों पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही