भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त जारी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त की। अभियान के दौरान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पिथौरागढ़ पुलिस ने जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।