गरीब परिवार के बेटे प्रदीप प्रसाद बने उप शिक्षा अधिकारी, खुशी की लहर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। ग्राम बलतीर, थल (तहसील डीडीहाट) निवासी प्रदीप प्रसाद का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बीपीएल परिवार से आने वाले प्रदीप ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने राजकीय लक्ष्मण सिंह महर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिथौरागढ़ से भौतिक विज्ञान में एमएससी एवं बीएड किया। वन विभाग में क्षेत्राधिकारी तथा बाद में राजकीय इंटर कॉलेज बासबगड़ में प्रवक्ता के रूप में सेवाएं देने के उपरांत उनका चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उनके माता-पिता श्री चंद्र राम एवं श्रीमती मालती देवी कृषक हैं। प्रदीप की इस सफलता पर डॉ. आंबेडकर संयुक्त विकास समिति, शिक्षक संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।