पिथौरागढ़ पुलिस के यातायात सुरक्षा अभियान के तहत ऐचोली चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग के स्कूटी चलाते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी कमलेश जोशी द्वारा चेकिंग के दौरान रोकी गई स्कूटी का चालक नाबालिग पाया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन स्वामी एवं अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का चालान किया गया तथा स्कूटी को सीज कर दिया गया। बाद में बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए वाहन न दें। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
नाबालिग को स्कूटी चलाना पड़ा महंगा, ₹25 हजार का चालान
