रंग बदलकर स्कूटी दौड़ाना पड़ा महंगा, 16 हजार का चालान, वाहन सीज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नियमों को ताक पर रखकर स्कूटी का रंग बदलकर सड़क पर फर्राटा भरना एक युवक को भारी पड़ गया। ऐचोली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी ने तेज और लापरवाही से स्कूटी चला रहे युवक को रोका।
जांच में सामने आया कि युवक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन के वैध कागजात। इतना ही नहीं, स्कूटी का मूल रंग लाल था जिसे बदलकर काला कर दिया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया और युवक पर 16,000 रुपये का चालान किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क को स्टंट का नहीं, सुरक्षित सफर का माध्यम बनाएं।