पिथौरागढ़ से बड़ी खबर—गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

जनपद पिथौरागढ़ के बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही महिंद्रा कमांडर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वाहन में सवार चार लोगों में से 22 वर्षीय लक्की भण्डारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।