आदि कैलाश यात्रा के दौरान यात्री की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी 53 वर्षीय पीएम सुधीर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर अपने दो साथियों के साथ आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पूरी कर धारचूला लौटे थे। यहां एक होटल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें तुरंत संयुक्त चिकित्सालय धारचूला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाल हरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों से फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। इसके बाद साथी शव को लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। चिकित्सकों के मुताबिक, मौत का कारण हार्ट अटैक है।