देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर शुरू हुए “सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम” पोर्टल पर अब तक 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध अपलोड कर दिए हैं। 10 अगस्त को सीएम धामी ने कक्षा 11-12 के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद कर उन्हें राज्य के विकास संबंधी अपने विचार निबंध के रूप में भेजने का आह्वान किया था। पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन-पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी सहित आठ विषयों पर विद्यार्थी अपने विचार साझा कर रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ 140 विचार लिखने वाले विद्यार्थियों को सचिवों और सीएम के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, साथ ही स्कॉलरशिप व अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। शिक्षा निदेशक आकांक्षा कौंडे के अनुसार निबंध अपलोड करते ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी मिल रहा है। अभियान संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि निबंध अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है, और सीएम स्वयं प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
“मेरे सपनों का उत्तराखंड” अभियान में 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपलोड किए निबंध
