हेरोइन तस्करी में 29.79 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और चौकी घाट पुलिस ने घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान 29.79 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान योगेश लुंठी उर्फ जोगा (26) निवासी लिन्ठ्यूड़ा, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी झनकट से हेरोइन खरीदकर लाया था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचता था। आरोपी पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नशे के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।