ऑपरेशन “प्रहार” में पिथौरागढ़ पुलिस सख्त, 4 गिरफ्तार, 158 लोगों पर चालानी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षित यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे में हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
थाना थल पुलिस ने एसओ प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और पुलिस आदेशों की अवहेलना करने पर ललित सिंह पुजारा को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। गंगोलीहाट पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए कमल किशोर और नवीन सिंह को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए। वहीं धारचूला पुलिस ने भी नशे में वाहन चला रहे सूरज को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में यातायात नियमों और मिशन मर्यादा