रोडवेज इम्पलाइज यूनियन पिथौरागढ़ के चुनाव सम्पन्न, अर्जुन सिंह फिर बने अध्यक्ष

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । रोडवेज इम्पलाइज यूनियन शाखा पिथौरागढ़ के द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को शाखा अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन अनिल चन्द्र जोशी ने किया, जबकि चुनाव अधिकारी चन्द्रशेखर पाण्डेय, मधुसूदन जोशी एवं चन्द्र बल्लभ जोशी की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए।
चुनाव में सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को लगातार दूसरी बार शाखा अध्यक्ष तथा निशित चन्द को तीसरी बार शाखा मंत्री निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा अन्य सभी पदों पर भी सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में भवान सिंह को उपाध्यक्ष प्रथम, गणेश सिंह सामन्त को उपाध्यक्ष द्वितीय, कुंडल सिंह को संयुक्त मंत्री प्रथम, हीरा ठकुन्ना को संयुक्त मंत्री द्वितीय, विनोद कुमार शाक्य को संगठन मंत्री, चन्द्रपाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार को लेखा परीक्षक, चन्द्र मोहन शर्मा को प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी तथा विनोद कुमार सामन्त को कार्यालय सचिव चुना गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्मचारियों एवं निगम हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
सभा में भूपेश उपाध्याय, प्रकाश चन्द्र भट्ट, प्रभुदयाल गुप्ता, श्री प्रेम खाल, शुभम, प्रदीप कुमार, मनोज जोशी, आनन्द सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।